Monday, March 13, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/3/2017 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/3/2017 बुधवार

अंक १,१०,१९,२८

आज आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ राजनैतिक  व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ निर्यातक ,इवेंट मेनेजर्स, संगीतकार, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग, लोन एजेंट्स,पर्यटन व् होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ बाल साहित्य प्रकाशक, इवेंट मेनेजर्स, नृत्य व् संगीत निर्देशक व् उड्डयन सेक्टर, सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आकस्मिक धन लाभ व् यश प्राप्ति के आसार हैं/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते है/ आर्थिक संसाधनों की कमी से भी कुछ कार्य बाधित होने का अंदेशा है/ सामान्य गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये व आज कोई भी नव निवेश या नया प्रोजेक्ट हाथ में  न लीजिये/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति में  शिथिलता व कुछ अपयश का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली कुछ मददगार सिद्ध हो सकते हैं/ विदेश प्रस्थान हेतु अनुकूल दिन है/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/विदेश में  व्यवसाय विस्तार हेतु व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ६,१५,२४

आज सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति प्रतिष्ठा पूर्ण रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं,कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों के विक्रेता, फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स, कलाकार, कला दीर्घा संचालक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज सामाजिक व आर्थिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ बच्चों व मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ बाल साहित्य प्रकाशक, गिफ्ट सेंटर्स, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ  ,इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक,कला जत्थे आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ अहम पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सफ़ेद रंग के उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत मंदी में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज मानसिक तनाव व आर्थिक तंगी के कारण आप अपनी अभिरुचियों पर समय नहीं दे पाएंगे/ अपने सीमित संसाधनों से काम चलाईये, पर उधार हरगिज़ न लीजिये/आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/


======================================================================


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment