Friday, March 10, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/3/2017
अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों , चांदी व मोती के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे, नौका विहार में  बढेगी/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  रूचि बढेगी/ सोने व सम्पति में  निवेश लाभ देगा/ आज जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जाने से आप प्रसन्नचित रहेंगे व सैर सपाटे, आमोद प्रमोद एवं रचनात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक व विक्रेता, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो जायेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती व दुग्ध उत्पादों के निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रशासनिक सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश कीजिये/

अंक ५,१४,२३

पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक सरोकार की व राजनैतिक गतिविधियों, शैक्षणिक क्षेत्र में  आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व राजदूत अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ शिक्षा व भवन निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ६,१५,२४

पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों के कुशल निर्वहन से आपके सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  रूचि बढेगी/ साहित्य सृजन में  भी कुछ समय दे पाएंगे/

अंक ७,१६,२५

आज सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठा बढेगी/ पारिवारिक मसलों में  आपकी राय मायना रखेगी/आंतरिक सज्जाकार, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, चांदी, सोने, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

गृहस्थी के व व्यवसायिक दायित्व कुशलता से निभा पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/मीडिया,प्रकाशक,साहित्यकार,आर्किटेक्ट्स,वास्तुविद ,सोने व सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति  रहेंगे/ अहम पर काबू रखिये व प्रशासनिक मतभेदों से यथा संभव दूर रहिये/

अंक ९,१८,२७

पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने व सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के लिए उत्तम दिन है/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/








No comments:

Post a Comment