Tuesday, February 7, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/2/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/2/2017 गुरुवार
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट  रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं दीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत  व् आहार  की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ भाग्य  अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अस्वस्थता के बावजूद,आज आप अपने  सामाजिक ,व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/  सोने  व गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्ट्स ,साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से  कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ घर परिवार मैं कुछ  माँगलिक  गतिविधियों के  आसार हैं/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक,आध्यात्म गुरु,वास्तु विद , साहित्यकार आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं दीर्घ कालींन  निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने  से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलजोल मैं  दीजिये/
अंक 5,14,23
आज क्रोध पर यथासंभव् काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति  से जुडे किसी लंबित वाद के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/  साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स ,आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक व् मीडिया ,सोने के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक व्  साहित्यिक   दायरा भी बढ़ेगा/  आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/  सोने  व् सुहरी रंग की वस्तुओं व् गृह
उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिए/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य  व् आहार  के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये व् सम्पति से  जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आर्किटेक्ट्स व्  आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/ प्रसूतिगृह, सोने व सम्पति  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ आप अपने निर्धारित लक्ष्य सहजता से प्राप्त कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया, प्रकाशक, फोटो  जर्नलिस्ट, सेना,न्यायपालिका  , नर्सिंग होम्स, आर्किटेक्ट्स, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment