Wednesday, February 1, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2017 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  3/2/2017  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति  सकता है/ प्रेम प्रसंग मैं आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शेयर्स व् लाटरी से नुक्सान हो सकता है/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक , पारिवारिक व्वयसायिक स्थिति सुखद  रहेगी/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा व रखरखाव हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,फैशन व् ग्लैमर जगत, आर्ट फिल्म निर्माता,  सोने व्  एथ्निक जेवेलेरी, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता,लेखक, प्रकाशक, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता बढ़ेगी/
अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व, आर्थिक परेशानी के बावजूद निभा पाएंगे परन्तु व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लोजिये/ आज अपव्यय के कारण जीवन संगी से कुछ अनबन का अंदेशा  है/  साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/  सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  आर्थिक संसाधन सीमित होने से आज कार्य गति कुछ बाधित हो सकती है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/  शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स ,आर्किटेक्ट्स, सोने व्  सम्पति के विक्रेता , साहित्यकार, प्रकाशक , खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक स्थिति भी सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेमप्रसंग मैं आत्मीयता बढ़ेगी/  आर्किटेक्ट्स, सोने,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स,स्त्री रोग विशेषज्ञ , फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियियों  जुड़े लोग , फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद  रहेगी/  साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया , प्रकाशक,फैशन व्  ग्लैमर जगत , सिल्म निर्माता , प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स , सोने ,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व कारोबारी  स्थिति सुखद रहेगी/  आपकी राय को सहज अनुमोदन  मिलेगा/ आर्किटेक्टस , साहित्यकार , मीडिया, सोने व संपति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों मैं  भी कुछ समय दे पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने की वजह से लक्ष्य  प्राप्ति व् दायित्व निर्वहन मैं कुछ बाधाएं आ सकती है, परन्तु सुनियोजित ढंग से कार्य  कीजिये, काफी हद तक सफलता मिलेगी/,साहित्यिक व सामाजिक दायरा कुछ बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षण संस्थाएं, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment