Thursday, February 23, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2017 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2017  शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान ,सैर सपाटे आदि में  बढ़ेगी , परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ मीडिया, कलाकार, धर्म प्रचारक, समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेताएवं शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अस्वस्थता के बावजूद , भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक  दायित्व निभा पाएंगे/ साहित्यिक व्  सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/  शिक्षाविद, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  सोने, हीरे, सम्पति, वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  ,
अंक 3,12,21,30
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से  अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे, मोती, चाँदी ,सीफ़ूड, एक्वा गार्ड्स विक्रेता, डेंटल व् कॉस्मेटिक सर्जन्स, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, धर्मगुरु ,मीडिया व् प्रकाशक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर परिवार में  कुछ मांगलिक गतिविधियों  के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, नौका विहार आदि की ओर बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ शिप्पिग इंडस्ट्री, जलशुद्धिकरण सयंत्र, चांदी,  मोती, मत्स्य, नमक व् एक्वा गार्ड्स विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजर्गों की भावनाओं की कद्र  कीजिये  व् यातायात नियमों की अवहेलना न कीजिये/  भाग्य अनुकूलता से आज आपके सामाजिक  व् पारिवारिक दायित्व सम्पन्न हो जाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स , राजनैतिक संवाददाता  व् साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे व् परिवार में आपकी राय को सहज अनुमोदन भी मिलेगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता , सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मोती , चांदी, हीरे,  सोने व् सम्पति के विक्रेता,  मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ट्रांसपोर्ट्स, शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् कारोबारी स्थिति उत्तम रहेगी/ गृह निर्माण, सोने, हीरे, सम्पति, वाहन , पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रय हेतु अधिक लाभप्रद दिन है/ सर्जन्स, प्रसूतिगृह ,मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/  हीरे, सोने ,सम्पति, ईंधन व् वाहन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, योग ध्यान प्रशिक्षक व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment