Wednesday, February 22, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/2/2017 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  24/2/2017 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं/ व्यय से पूर्ण बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन  जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपको अपने किसी  प्रियजन की कमी  आज रह रह कर महसूस होगी/  व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण
करने की चेष्टा कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रिय जन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, कला दीर्घा  संचालक , भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों, सौंदर्य प्रसाधनों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक स्थिति सुविधाजनक नहीं रहेगी व कार्यगति कुछ शिथिल हो सकती है/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु परामर्श आदि की ओर बढ़ेगी/  कृषक वर्ग, बहु रंगी वस्तुओं व् ईंधन के विक्रेता, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक साधन अपेक्षाकृत कम होने के कारण, आप मनचाहे ढंग से व्यय  नहीं कर पाएंगे और जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ शेयर्स में निवेश जोखिमपूर्ण है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/  व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण  करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम  दे सकती है/  अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/
अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने प्रियजन के भौतिक सुख, आमोद प्रमोद व् व्यक्तिगत रख रखाव के लिए खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन  व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , फिल्म निर्माता, गिफ्ट सेंटर व् आर्ट गैलरी संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे  रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित  कर दीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, चर्म उत्पादों के विक्रेता, काफी पार्लर संचालक, आर्ट फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुदमेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु  परामर्श आदि में रूचि बढ़ेगी/ ईंधन विक्रेता, कृषक वर्ग, सेना व्  न्यायपालिका , धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार मत लीजिये/ आपका रुझान आज धार्मिक गतिविधियों  व  योग ध्यान में  बढ़ेगा/ स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने में  सक्षम रहेंगे/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/  कृषि शोधार्थी, भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं,  ईंधन, बारूद के विक्रेता, फोटो पत्रकार , न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment