Monday, February 20, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/2/2017 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  22/2/2017   बुधवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इन्डस्ट्री , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , चांदी,मोती, सीफ़ूड, नमक, पारे, सीमेंट, खेल सामग्री, एक्वा गार्ड्स, म्यूजिक एलबम्स  के विक्रेता, खिलाड़ी  व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/  निर्यातक, इवेंट मेंजर्स, ट्रेवल व् लोन एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, फीजिओथेरपिस्ट, खेल संवाददाता, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  सन्तानपक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे व् पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में  भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ समुदी व्यवसाय से जुड़े लोग,चांदी, मोती ,कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसाय बदलने के लिए व् वाक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/  टूरिज्म सेक्टर , शिपिंग इन्डस्ट्री , कोरियोग्राफर्स , मीडिया ,नर्सिंग होम्स,मनोवैज्ञानिक , वैज्ञानिक, शोधार्थी , चांदी, मोती , मत्स्य , सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के विक्रेता, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अपने उत्पाद आज पेटेंट करवाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक  व् सामाजिक गतिविधियों में खास पहचान बना पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, बेंकर्स, लेखाविद, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, रेकी प्रशिक्षक, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अंतरात्मा  की पुकार की ओर आज विशेष ध्यान दीजिए/
अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/  दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी अभिरुचियों व्  सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिए /
अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील हैं व् आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे/ उधार दिया हुआ धन भी वसूल हो सकता है/  मनोवैज्ञानिक, मीडिया ,निर्यातक ,साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग. जल शुद्धिकरण सयंत्र ,समुद्री उत्पादों,चाँदी व् सीमेंट के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसाय बदलने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये,  अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरु न कीजिए /
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे. परन्तु आपके क्रियाकलापों में  नवीनता की कमी से आप  कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ सन्तान पक्ष की किसी चिता से व् यात्रा कार्यक्रम में बाधा से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्क्त आएगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment