Friday, February 17, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/2/2017 रविवार

एक झलक आगामी दिन की

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  19/2/2017  रविवार  
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक मुखर होगी/ राजनैतिक, प्रशासनिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों , दान पुण्य मैं आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों के विक्रेता , एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों मैं नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंददीदा गतिविधियों मैं दीजिए व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां  सहजता से
पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  कुछ समय अपनी अभिरुचियों  की तुष्टि के लिए दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ , वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आज आप लीक से हट कर कुछ करना  चाहेंगे/ शोधार्थी, वैज्ञानिक ,अनुसन्धान ,अविष्कार , सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग , सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर,आप सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों व् राजनीति के क्षेत्र मैं खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों मैं दीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ आपके प्रयासों मैं नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/  कुछ समय सामाजिक मेलजोल मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की चेष्टा कीजिये/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के  कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप कुछ खास उम्मीद नहीं रख सकते है, परंन्तु दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण हो पाएंगी/ दिन शान्तिप्रद  है/ कुछ आराम कीजिये या सामाजिक गतिविधियों मैं कुछ समय दीजिये /
=========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment