Monday, February 27, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2017 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2017 बुधवार

अंक १,१०,१९,२८

आज आप विभिन्न गतिविधियों में  बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे व अग्रणी रहेंगे/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/आपकी बौद्धिक क्षमता से लोग प्रभावित होंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन हेतु,निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए व सांस्कृतिक दल एव शिष्ट मंडल भेजने हेतु अनुकूल दिन है/ संगीतकार,कोरियो ग्राफर्स ,खिलाड़ी,बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होने के आसार हैं/ मित्र मंडली,मेहमान व विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके सहायक होंगे/ खेल जगत से जुड़े लोग,संगीतकार,नृत्य निर्देशक ,मनोवैज्ञानिक व बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सीमेंट, पारे, राख, खेलकूद सामग्री के निर्यातक, कराटे  प्रशिक्षक आज ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में  न रहिये/ संतान पक्ष की किसी चिंता से या कुछ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से कुछ परेशानी बढ़  सकती है/ यात्रा प्रवास भी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/उच्च अधिकारियों  व बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझते हुए, सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/ आज विदेश में व्यवसाय विस्तार हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ खेल जगत से जुड़े लोग, संगीतकार, नृत्य निर्देशक, लोन व ट्रेवल एजेंट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु अनुकूल दिन है/

अंक ६,१५,२४

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/सामाजिक मेल मिलाप की गतिविधियों में  कुछ समय दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/

अंक ७,१६,२५

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु आप भाग्यानुकुलता से लाभान्वित होंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आप के मददगार सिद्ध होंगे/ सीमेंट,पारे,खेल सामग्री व बाल उपयोगी सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज अहम पर काबू रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं /बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये व उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ उपभोग  से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से आप विचलित हो सकते हैं/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/ विदेश यात्रा कार्यक्रम में भी आज कुछ बाधा का अंदेशा है/

http://www.numeropath.com/


No comments:

Post a Comment