Wednesday, February 8, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2/2017 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/2/2017 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक  मुखर होगी/ कुछ विरोधी तत्व आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश कर सकते हैं/ आर्थिक स्तर पर भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों  की अवहेलना कीजिये/  सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ , प्रशासनिक अधिकारी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय आमोद प्रमोद व् मनोरंजन, रचनात्मक गतिविधियों के लिए दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता बढ़ेगी/ भूरे रंग की  वस्तुओं, चर्म  उत्पादों  व् कास्मेटिक के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आज आपका कोई प्रियजन भी कुछ अरसे के लिए आप से बिछुड़ सकता है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज शेयर्स मैं हरगिज़ निवेश न कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा  सकते हैं/ सहचर  से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक नवाचारों, अनुसन्धान ,आविष्कार, शोध कार्यों के क्षेत्र  मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ , वैज्ञानिक , सफ़ेद रंग  की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अपनी तर्क शक्ति व् प्रबंधन क्षमता के दम पर आप प्रशासनिक  ,राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र मैं अपनी कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल , दुग्ध उत्प्दों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से  आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कलात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग, फैशन व् ग्लैमर जगत , सेक्सोलॉजिस्ट, फिल्म निर्माता, चर्म उत्पादों, काफी व् तम्बाकू के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ कला व् फिल्म निर्माण, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स , भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों  व् बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने का अंदेशा है/राजनैतिक स्तर पर भी अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक  क्रियाकलापों पर  ही ध्यान केंद्रित  कीजिये/ किसी नए प्रोजेक्ट को आज शुरू न कीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक समस्याओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ आज नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स मैं निवेश से नुक्सान का अंदेशा है/अपने किसी प्रियजन की  कमी आज आप बहुत  शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment