Thursday, January 26, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2017 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/1/2017   शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी,परन्तु कुछ लोग आपकी नीतियों का शुरू मैं विरोध कर सकते हैं/ वाहन चालन मैं भी अधिक सचेत रहिये/  एन ज़ी ओ , राजनीतिज्ञ,  प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक  अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक ,सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक  व् धार्मिक गतिविधियों मैं  भी समय दे पाएंगे/  गृह निर्माण , घर व्  ऑफिस की आंतरिक सज्जा, सोने व्  सम्पति के विक्रय व् दीर्घ कालीन निवेश के लिए, पुस्तक प्रकाशन व् धर्म प्रचार हेतु विशेष  अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास  ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स ,प्रसूतिगृह, मीडिया प्रकाशक, धर्म गुरु, भविष्यवेता ,हीरे,सोने, वाहन , पेट्रोल, सम्पति के विक्रेता आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम  पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति  अपनाईये/  यातायात नियमों की ओर  भी अधिक सजग रहिये/ वाहन  क्रय आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र मैं पहचान बना पाएंगे/ विदेश मैं  प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व्  सांस्कृतिक शिष्ट मंडल , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,  सोने, सम्पति के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव  नहीं  ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने ,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक व् धार्मिक गतिविधियों मैं भी  दे पाएंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/  हीरे,वाहन, पेट्रोल, सम्पति, लोहे, श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता ,मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण,   प्रशासनिक व् राजनैतिक विवाद बढ़ सकते हैं/ कुछ विरोध  के बावजूद, आप अपनी बात  मनवाने की स्थिति  मैं रहेंगे/ हीरे,वाहन, लोहे, पेट्रोल  ,सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स ,मीडिया एवं प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी रूचि शोध  कार्यों, धर्म ,दर्शनशास्त्र आदि के अध्ययन की ओर बढ़ेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment