Tuesday, January 24, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/1/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  26/1/2017 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज  उच्चाधिकारियों व् बुज़ुर्गों के साथ  वैचारिक मतभेद परेशानी बढ़ा  सकते हैं/  भाग्य अनुकूलता से ,राजनैतिक,सामाजिक व् दान  पुण्य के क्षेत्र में  कुछ पहचान कायम होगी/ एन जी ओ. ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं  व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ भवन निर्माण, घर व् ऑफिस  की आंतरिक सज्जा व्  शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  प्रसूति गृह, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद ,ट्रांसपोर्टर्स, पेट्रोल, वाहन, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता ,मीडिया प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ मूवर्स एंड पैकर्स, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग  विशेषज्ञ, वास्तु  विद, भविष्यवेता , मीडिया, प्रकाशक, हीरे ,पेट्रोल, सोने, सम्पति, वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव् काबू रखिये/ प्रशासनिक,  राजनैतिक मतभेद व् बुजुर्गों से अनबन आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरु न कीजिये/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/

अंक 5,14,23
क्रोध व् मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से, आज आपकी आर्थिक ,सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति के निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया व् लेखक, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में  समय दे पाएंगे/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता ,होम्स आज अधिक सुखद स्थिति में  रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक,साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ हीरे, सोने, सम्पति, पेट्रोल, वाहन, लोहे व् भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता. सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात पर कायम रहेंगे/ आपकी नीतियों का कुछ विरोध हो सकता है, पर आप इसकी परवाह नहीं करेंगे/ साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, भविष्यवेता ,वास्तु विद, सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता ,धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में मन रमेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, ट्रांसपोर्टर्स, सोने, हीरे, सम्पति के विक्रेता, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, ट्रांसपोर्ट्स ,वाहन व् ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment