Tuesday, January 31, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/2/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/2/2017 गुरुवार
अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के लिए उत्तम दिन हैं/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, पर्वतारोही, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स, आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, शैक्षणिक संस्था संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे / निवास व् व्यवसाय बदलने व् गृह निर्माण शुरू करने  के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ घर व्  ऑफिस की आन्तरिक सज्जा , गृह निर्माण शुरू  करने के लिए उत्तम दिन है/  सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने, चांदी, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के  विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, प्रकाशक, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसंधान , शोध कार्यों व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियों में  बढ़ेगी/ रचनात्मक गतिविधियों , आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण के लिए व् अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए उत्तम दिन  है/  पर्वतारोही, मीडिया कला समीक्षक, चांदी ,कलाकृतियों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स प्रसूतिगृह, सोने व् सम्पति के विक्रेता , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण  या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्था संचालक, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में आपकी राय का मान होगा/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति, भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ आज साहित्यिक क्षेत्र में  भी सराहनीय योगदान दे पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक माहौल सुखद रहेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment