Monday, January 30, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/2/2017 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  1/2/2017   बुधवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/  विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल, निर्यातक , मनोचिक्त्सिक व्  बालरोग विशेषज्ञ ,सफ़ेद व् स्लेटी  वस्तुओं के विक्रेता , टूरिज्म सेक्टर, ट्रेवेल व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य  अनुकूलता के फलस्वरूप , आज कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ विदेश मैं उच्च अध्ययन निर्यात व्यवसाय विस्तार , खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा  हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/  टूरिज्म सेक्टर, इवेंट मैनेजर्स , बेंकर्स , स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व्  संगीतकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं फेर बदल का अंदेशा है/ यात्रा प्रवास मैं भी कुछ दिक्क्त  आ सकती है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/
अंक 4,13,22,31
 आज अहम  पर यथासम्भव  काबू रखिये/ आपकी रूचि आज प्रशासनिक नवाचारों, शोध कार्यों, आविष्कार  व् अनुसन्धान , सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं बढ़ेगी, परन्तु आरम्भिक  स्तर पर आपकी नवनीतियों  का कुछ विरोध भी सम्भव  है/  राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, व्  संगीतकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे. सही सिद्ध होंगे/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेशमें निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण ,उच्च अध्ययन खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा  हेतु जाने के लिए व् शिष्ट मण्डल भेजने हेतु  विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , कोरियोग्राफ़र्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  आपके प्रयासों मैं नवीनता की कमी खलेगी/  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/  टूरिज्म  सेक्टर, नर्सिंग होम्स , मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, निर्यातक ,संगीत व् नृत्य निर्देशक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर परेशानी बढ़  सकती है/ उपभोग से पूर्ण दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी अवश्य आश्वस्त हो लीजिये, फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  यात्रा प्रवास मैं कुछ परेशानी का अंदेशा है/ आकस्मिक आये अतिथियों व् अपने बच्चों की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ संयमित चित से अपनी गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment