Friday, January 27, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/4/2017 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/4/2017   सोमवार  

अंक 1,10,19,28
आज नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ आप राजनैतिक ,सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, कलाकार व् कला समीक्षक, राजनीतिज्ञ, टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश के लिए व् नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन शान्तिप्रद है/ दायित्व वहन सहजता से करते हुए, आप रचनात्मक, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में भी समय दे पाएंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, कलाकार, कला दीर्घा संचालक, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चांदी व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता एवम निर्यातक, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर भी दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का भी अंदेशा है/ आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप किसी विशेष उपलब्धि की आशा में रहिये/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के बावजूद आप अपने दैनिक दायित्व शांत मन से पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक व् कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादित के विक्रेता व् उड्डयन सेक्टर अपेक्षाकृत सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14, 23
आज आप प्रशासनिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व् राजनीतिज्ञ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से मान सम्मान में वृद्धि होगी व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फ़ैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म इंडस्ट्री,सेक्सोलोजिस्टस, कला समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ मीडिया, रचनाकार, एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर,एथिनिक जेवेलरी विक्रेता , फैशन व् कला की गतिविधियों से जुड़े लोग एवम सेक्सोलोजिस्टस , भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ कम लाभ कमा पाएंगे/ आज उपभोगसे पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ उलझनों के बावजूद, दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ आज आपका कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment